इगलास में डिजिटल मेड तथा कथित पत्रकार को ही दिखाई देती हैं वन विभाग की कमियां
इगलास। इगलास में वन विभाग के खिलाफ आए दिन तथ्यहीन खबरें डिजिटल बनाकर डाली जा रही हैं यदि वह पत्रकार है तो समाचार पत्र अथवा चैनल पर खबर क्यों नहीं चलवा रहा है। ऐसे तथा कथित पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र व टीवी चैनल वाले ईमानदार व निष्पक्ष लेखनी चलाने वाले पत्रकारों की छवि धूमिल होती है।
इगलास वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती ने कुपित होकर कहा है कि इगलास में कई बड़े पत्रकार व अखबार, टीवी चैनल वाले है, लेकिन उन्हें वन विभाग के खिलाफ लिखने को कुछ नहीं मिल रहा है। डिजिटल पर खबर डालने वाला तथा कथित पत्रकार को वन विभाग के खिलाफ ही खबरें दिखाई दे रही हैं, ऐसा क्यों ? सब जानते हैं।
इगलास वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात रेंजर सरवीर भारती ने कहा है कि डिजिटल द्वारा ऐसी आरामशीन दिखाई गई है जो कभी किसी आरामशीन पर नहीं चली है, और वह मशीन वन विभाग की मिली भगत होने से अवैध रूप से चलती दिखाई गई है जो तथ्यहीन है। गत 12 जुलाई को वृक्षा रोपण अभियान के तहत 17 हेक्टेयर का पौधा रोपण हो चुका है और तथा कथित डिजिटल मेड यूट्यूबर तथा कथित पत्रकार द्वारा अर्ल गर्ल खबर डाली गई है। अपनी खबर में यह भी कहा गया है कि डी. एफ. ओ. फोन नहीं उठाते हैं। डी.एफ. ओ. समझ चुके हैं यह यूट्यूबर है पत्रकार हो तो फोन भी उठाए।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.