सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव टीकापुर में आधा दर्जन पौधों का किया गया रोपण
इगलास। सेवा संकल्प अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने गाँव टीकापुर में प्रधान द्वारा आधा दर्जन पौधों का रोपण कराया गया। देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को इगलास अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव टीकापुर में वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती ने ग्राम प्रधान जय प्रकाश शर्मा के द्वारा आधा दर्जन पौधों का रोपण कराया गया। इस मौके पर वन विभाग के एस आई रमाकांत, के के सिंह, रमेश चंद्र के अलावा ग्राम प्रधान जय प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी आदि थे।
रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.