रात्रि गणना में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी अपराध नियंत्रण को लेकर दिए दिशा-निर्देश

इगलास। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने थाना गोंडा पहुंचकर रात्रि गणना के दौरान थाना पर नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने यक्ष ऐप पर अपराधियों के सत्यापन, रात्रि गश्त, बीट भ्रमण, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन तथा निरोधात्मक कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं बीट पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके पश्चात समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इसमें लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-साक्ष्य पर एसआईडी, वारंटियों की गिरफ्तारी, यक्ष ऐप पर दर्ज बीट सूचनाओं पर कार्रवाई तथा हिस्ट्रीशीटरों की नियमित चेकिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.