IIA लखनऊ चैप्टर की प्रथम ‘मंथन’ बैठक 2026–27 का सफल आयोजन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), लखनऊ चैप्टर की सत्र 2026–27 की प्रथम ‘मंथन’ बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन 11 सितंबर 2026 को IIA भवन, गोमती नगर, लखनऊ में चैप्टर चेयरमैन श्री वैभव अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में MSME क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण  नीतिगत एवं व्यावसायिक विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से “Unlocking Growth: A Comprehensive Guide to Central Government Subsidies for MSMEs” विषय पर सदस्यों को केंद्र सरकार की विभिन्न सब्सिडी एवं सहायता योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर चैप्टर कार्यकारिणी सदस्य श्री नीरज जायसवाल द्वारा PPT प्रस्तुति के माध्यम से विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया, जिससे सदस्यों को योजनाओं एवं उनके व्यावहारिक लाभों की बेहतर जानकारी प्राप्त हुई। आयोजन में श्रीमती ऋषि त्रिपाठी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

बैठक का आयोजन श्री अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि श्री मोहित बंसल ने बैठक के संचालन एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ‘मंथन’ बैठक MSME सदस्यों के बीच ज्ञानवर्धन, विचारों के आदान-प्रदान एवं उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक चर्चा के लिए एक प्रभावी मंच बनी।

इस अवसर पर IIA लखनऊ चैप्टर के, सेक्रेटरी श्री राजीव जैन ,सीनियर वाइस चेयरमैन श्री मोहित बंसल* सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।**

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.