IIT और MBA के बिना हासिल की करोड़ों की कमाई, 22 साल के युवा ने कैसे रचा इतिहास?

कहते हैं कि सफलता के लिए बड़े कॉलेज या बड़े शहर से होना जरूरी नहीं, बल्कि सही स्किल और मेहनत आपको किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकती है। इसकी मिसाल पेश की है महज 22 साल के एक युवा ने, जिसकी कभी महीने की कमाई सिर्फ 20 हजार रुपये थी, लेकिन आज वह सालाना 1.4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रहा है। उसकी यह कहानी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर चर्चा में है।

12वीं के बाद शुरू की नौकरी, साथ में की BCA की पढ़ाई

युवा ने Reddit पर 'How I made 1.5 crores at 22' शीर्षक से अपनी सफलता की कहानी साझा की। उसने बताया कि 12वीं पास करने के बाद ही नौकरी शुरू कर दी थी। उस समय वह एक Tier-3 कॉलेज से BCA की पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई के साथ फुल टाइम जॉब भी करता था। करियर की शुरुआत में उसने Direct Response Copywriting सीखी और किताबों व ऑनलाइन कोर्स के जरिए अपनी स्किल्स को बेहतर बनाया।

कॉपीराइटिंग से लेकर मार्केटिंग तक सीखी कई स्किल्स

युवा ने खुद को सिर्फ कॉपीराइटिंग तक सीमित नहीं रखा। समय के साथ उसने Media Buying, Funnel Economics, Product Research और Recruitment जैसी स्किल्स भी सीखीं। इसके बाद LinkedIn के जरिए अमेरिका और यूरोप के क्लाइंट्स के साथ काम करने के अवसर तलाशे। इसी मेहनत के दम पर उसे एक अमेरिकी सप्लीमेंट ब्रांड में Head of Paid Social की जिम्मेदारी मिली।

कंपनी को 3.5 मिलियन डॉलर के मासिक रेवेन्यू तक पहुंचाने में निभाई भूमिका

युवा के मुताबिक, उसने कंपनी की मार्केटिंग और विज्ञापन से जुड़े काम संभाले और बिजनेस को शुरुआती स्तर से बढ़ाकर हर महीने 3.5 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उसके काम से प्रभावित होकर कंपनी ने उसकी सैलरी में 250 फीसदी की बढ़ोतरी की और बोनस पैकेज में भी बदलाव किया।

चार साल तक 20 हजार की कमाई, अब सालाना 1.4 करोड़ से ज्यादा

युवा ने बताया कि करियर के शुरुआती चार वर्षों तक उसकी औसत मासिक कमाई करीब 20 हजार रुपये थी। हालांकि, पिछले एक साल में उसने 1.4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। उसने युवाओं को सलाह दी कि ऐसी स्किल्स सीखनी चाहिए, जिनका सीधा संबंध किसी कंपनी की कमाई और ग्रोथ से हो। उसके अनुसार, AI Automation जैसी स्किल्स भी आज के समय में काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।

युवाओं को दी धैर्य और मेहनत की सलाह

अपनी कहानी के जरिए युवा ने संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। IIT या बड़े संस्थान में दाखिला न मिलने का मतलब यह नहीं कि कामयाबी के रास्ते बंद हो गए हैं। सही स्किल, लगातार मेहनत और अवसरों का सही इस्तेमाल करके छोटे कॉलेज से निकलकर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उसकी कहानी पर Reddit यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी और उसकी मेहनत व धैर्य की तारीफ की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.