महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी
मोह माया को त्यागने का ज्ञान देने वाले iit बाबा की शादी हो चुकी है जी हा प्रयागराज महाकुंभ में अपने अलग अंदाज के कारण देशभर में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

इस बार वजह उनकी शादी है. लंबे समय बाद सोमवार को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी.

इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की.अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं.
/newsnation/media/media_files/2026/04/06/iit-baba-abhay-singh-wedding-and-court-marriage-see-his-wife-2026-04-06-17-17-01.jpg)
उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं. शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.''
-1775474497368.webp)


No Previous Comments found.