भारतीय टैंकर को होर्मुज से गुजरने की मिली मंजूरी, जयशंकर-अराघची की बातचीत के बाद राहत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत को एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। ईरान ने भारत के झंडे वाले तेल टैंकरों को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है।यह निर्णय डॉ. एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास आराघची के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया।

जंग के बीच भी भारत से रिश्ते संभाल रहा ईरान

इस अनुमति के बाद कम से कम दो भारतीय टैंकर पुष्पक और परिमल सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। यह वही समुद्री मार्ग है, जहां हाल ही में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत  के बाद निकला रास्ता | sources said iran allows indian tankers to pass  through hormuz external affairs ...

भारत के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस क्षेत्र से गुजरने वाले अमेरिका, यूरोप और इज़राइल के जहाजों को गंभीर जोखिम और संभावित हमलों का सामना करना पड़ रहा है। इस कूटनीतिक सफलता ने भारत के समुद्री हितों और ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.