ECI पर हमलावर हुआ INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ निकाला मार्च

चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए मंगलवार को विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं ने एक जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना था, क्योंकि विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली और मतदाताओं के जनादेश के साथ छेड़छाड़ की गई है।

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च का मकसद लोगों के छींसे गए मतदान अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक CEC ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाला नहीं है।

पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने इस मांग को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि CEC का इस्तीफा तो एक बहुत छोटा मुद्दा है और असल बात यह है कि इस सरकार के पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। उन्होंने मौजूदा सरकार को धोखे और अनैतिक तरीकों से बनी सरकार करार देते हुए इसे तुरंत बर्खास्त करने और देश में नए लोकसभा चुनाव कराने की मांग की।

दीक्षित ने चुनावी प्रक्रिया की शुचिता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि आज स्थिति यह हो गई है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता और सुरक्षाबलों के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अविश्वास पैदा हो जाए, तो यह लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.