'खरगे के घर जुटे दिग्गजों का डेरा, CEC पर महाभियोग'
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के बहुचर्चित 'सार्वजनिक महाभियोग' (Public Impeachment) कार्यक्रम को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी तापमान उफान पर है।
10, राजाजी मार्ग पहुंचे राहुल, प्रियंका और वेणुगोपाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी नेता पवन खेड़ा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश सहित कई प्रमुख नेता खरगे के आवास पर पहुंच चुके हैं।
"60 साल की संपत्तियों को मुनाफे का औजार बनाकर बेच दिया"—इमरान मसूद
कार्यक्रम से ठीक पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का सनसनीखेज आरोप लगाया। राहुल गांधी के ट्वीट का समर्थन करते हुए मसूद ने कहा, "जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकारों ने देश के विकास और युवाओं को रोजगार देने के लिए जो रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बैंक और PSUs बनाए थे, यह सरकार उन्हें सिर्फ मुनाफे का साधन मानकर बेच रही है। इन्होंने खुद क्या बनाया?" मसूद ने दावा किया कि पिछले 12 सालों में देश पर राष्ट्रीय कर्ज पिछले 60 सालों की तुलना में चार गुना बढ़ गया है

No Previous Comments found.