अमेरिका में बसे भारतीयों को क्यों भेजा गया वापस...जानिए क्या कहता है नियम

Adarsh kanoujia

हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर 205 भारतीयों को अमेरिका ने मिलेट्री विमान जरिए भारत वापस भेज दिया है। प्रशासन ने आगे ऐसी और भी कार्यवाही करने के संकेत दिए है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अमेरिकी सरकार की ओर से ऐसा फैसला क्यों लिया गया, क्या वजह है इसके पिछे का तथ्य क्या है।

पहले पढिए क्या है पूरा मामला-

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के विमान सी-17 से 205 भारतीयों को भारत वापस भेजा गया। आपको बता दें कि अमेरिका में 18 हजार से अधिक अवैध प्रवासी भारतीय रह रहै है। जिनमें से ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है जिनका वीजा समाप्त हो चुका है पर फिर भी वो रह रहे है और ऐसे लोग भी है जो अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

यूएस इंफोर्मशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट के मुताबिक, नवंबर 2024 तक 20407 लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। इसमें से 2467 अमेरिका के डिटेंशन कैंप में हैं, जबकि 17,940 लोगों को अमेरिका पेपरलेस बताता है।

5000 से अधिक लोग किए गए निर्वासित-

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागॉन को ओर से जानकारी दी गई है कि सैन डियागो, कैलिफॉरनियां, एलपास, टेक्सास से 5000 हजार प्रवासी भारतीयों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में भेजा गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री से बात की-

बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिकी दौरे के लिए गए, वहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। मार्को रूबियो ने उनके सामने अमेरिका में अवैध रूप से रहे भारतीयों का मुद्दा उठाया था। इस पर भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई। भारत अपने उन सभी नागरिकों को वापस लेने को तैयार है जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे है।

कैसे होते हैं अवैध प्रवासी

वीजा ओवरस्टे-ये ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें वीजा मिला होता है, लेकिन वे वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी यहां अवैध तरीके से रह रहे होते हैं।
 
अवैध घुसपैठ- ये वे लोग होते हैं, जो कि बिना किसी प्रमुख बंदरगाह होते हुए अमेरिका में प्रवेश करते हैं। इस तरीके में प्रमुख रूप से समुद्री सीमा लांघकर शामिल होता है। वहीं, मैक्सिको और कनाडा से भी लोग अवैध तरीके से प्रवेश करते हैं। 

पैरोल उल्लंघन- यदि किसी व्यक्ति को सजा है और वह पैरोल पर बाहर आया है। वहीं, पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी व्यक्ति वापस जेल नहीं जा रहा है, तो ऐसे में उस व्यक्ति को अवैध प्रवासी माना जाता है। 

कानूनी दर्जा खोना- यदि किसी व्यक्ति के पास पहले अमेरिका में रहने का अधिकार था, लेकिन बाद में यह अधिकार समाप्त हो गया है, तब भी वह अवैध प्रवासी ही माना जाएगा। इसके कुछ उदाहरण की बात करें, तो इसमें ग्रीन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराना और तलाक की स्थिति होती है।

कैसे बस गए अमेरिका में इतने सारे भारतीय-

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए जाते है अमेरिका- फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से इनमें से कई लोग बिना दस्तावेज के आप्रवासी फ्लोरिडा, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, जॉर्जिया, मैरीलैंड और उत्तरी कैरोलिना में रहते हैं और गैस स्टेशनों, किराना दुकानों, मोटलों और रेस्टोरेंट में काम करते हैं, जिनमें से कई के मालिक भारतीय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से अधिकांश अकुशल प्रवासियों के लिए अमेरिका गरीबी से मुक्ति का एक रास्ता है, क्योंकि वे हर महीने लगभग दो लाख रुपये भेज पाते हैं, जिससे उन्हें अपने कर्ज चुकाने और अपने परिवार के जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.