भारत में बनेगी खतरनाक ‘HAMMER’ मिसाइल, BEL और फ्रांसीसी Safran मिलकर चलाएंगे प्रोडक्शन लाइन
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, भारत और फ्रांस HAMMER एयर-टू-सरफेस प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (PGM) के संयुक्त निर्माण पर एक महत्वपूर्ण समझौते के करीब हैं। संभावना है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस समझौते को अंतिम मंजूरी दे सकते हैं।
इस डील के पूरा होने पर भारतीय सेना की ताकत और अधिक बढ़ जाएगी। समझौते के अनुसार, मिसाइल के अधिकतर हिस्से भारत में ही तैयार किए जाएंगे, जबकि तकनीकी सहायता और सहयोग फ्रांस से आएगा।
दोनों देशों ने पहले भी रक्षा क्षेत्र में कई बार बातचीत की है और कई सौदों पर सहमति बन चुकी है। यह नया समझौता भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

No Previous Comments found.