गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, यूएई से सुरक्षित भारत लौटा जग लाडकी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुँच रहे हैं। इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति में तत्काल राहत मिली है।

यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की संभावना है। यह जहाज लगभग 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की कि फारस की खाड़ी में काम कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिवालिक से आए एलपीजी में से 20,000 टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि शेष 26,000 टन न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। वहीं, नंदा देवी के एलपीजी को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि इसे अलग-अलग स्थानों तक सप्लाई किया जा सके।मुंद्रा पोर्ट पर मौजूद विशेष स्टोरेज सुविधाओं से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी-रोहर होते हुए गेल तक भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए पूरे देश में सप्लाई की जाती है।
No Previous Comments found.