नवी मुंबई के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, शुरू होने जा रही विशेष उड़ानें-
BY - PRAKHAR SHUKLA
नवी मुंबई के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, शुरू होने जा रही विशेष उड़ानें-
लखनऊ से मुंबई की ओर जाने वाले विमान यात्रियों के लिए अब सफर होगा और भी आसान। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए 25 दिसंबर से विशेष उड़ानें शुरू होने जा रही है।
क्या रहेगा समय ?
विमान इंडिगो एयरलाइन 6ई-829 प्रातः 6ः05 बजे रवाना होकर सुबह 8ः05 बजे नवी मुंबई पहुँचेगा।वहीं विमान इंडिगो 6 ई-830 इसके वापसी का समय शाम 7ः30 से 9ः25 पर वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुँचेगा।
इन ख़ास जगहों को जोड़ेगा नवीं मुंबई एयरपोर्ट-
बीते 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इस एयरपोर्ट के नजदीक है ,पूणे एक्सप्रेसवे , वाशी ,उरण ,तलोजा,खारघर , नेरूल, जैसे बड़े क्षेत्र और हाईवे मौजूद हैं। अभी लखनऊ से नवीं मुंबई के लिए कुल 12 संचालित विमानों में यात्री सफर कर रहे हैं।इस नए विमान में सामान्य श्रेणी का किराया लगभग 6 हज़ार रूपए रहेगा।


No Previous Comments found.