डबल मर्डर मिस्ट्री में पुलिस को बड़ी सफलता “डबल मर्डर मिस्ट्री” अब सुलझने की कगार पर !

इंदौर : बेटमा सिंधीपुरा और घाटाबिल्लोद ब्लाइंड मर्डर केस में जांच तेज । बेहतर पुलिसिंग और गहन पड़ताल के बाद पुलिस अब आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों सनसनीखेज हत्याकांडों में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और कई तकनीकी सबूत भी पुलिस के हाथ लगे हैं। दोनों मामलों को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। क्षेत्र में लगातार हुई दो हत्याओं से फैली दहशत के बीच अब लोगों की नजर पुलिस के अगले कदम पर टिकी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले चंद घंटों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है।

रिपोर्टर : राहुल देवड़ा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.