बेटमा पुलिस का बड़ा खुलासा लूट के लिए युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में

इंदौर :  बेटमा बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधीपुरा स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल और लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को फरियादी रवि पंवार ने थाना बेटमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई राहुल पंवार ड्यूटी से लौट रहा था, तभी सिंधीपुरा के पास अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर वार के कारण राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी घटना के बाद उसका मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बेटमा पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गंभीर घटनाओं के बीच यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम, साइबर सेल ने निभाई अहम भूमिका इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी एवं एसडीओपी संघ प्रिया सम्राट के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर घेराबंदी की। पूछताछ के दौरान आरोपी विक्की उर्फ विक्कू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल कर लिया।

“पहले लूट की योजना बनाई, फिर चाकू से हमला कर उतार दिया मौत के घाट”
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने राहुल पंवार को अकेला देखकर पहले उसे रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए थे।
इस खुलासे के बाद क्षेत्र में फैली दहशत के बीच पुलिस ने राहत की सांस ली है।

थाना प्रभारी मीना कर्णावत की रणनीति से खुला ब्लाइंड मर्डर
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। लगातार दबिश, तकनीकी जांच और टीम समन्वय के चलते पुलिस ने बेहद कम समय में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो आरोपी लंबे समय तक पुलिस पकड़ से बाहर रह सकते थे। गिरफ्तार आरोपी विक्की उर्फ विक्कू गिरवार
पिता दिनेश गिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी : ग्राम सिंधीपुरा, थाना बेटमा
इसके अलावा तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत के साथ उप निरीक्षक संदीप परवाल, उप निरीक्षक मुरालाल डोडियार, सउनि अमोल सांठे, सउनि कमलेन्द्र कुमार दीक्षित, प्रधान आरक्षक अनिल अहिरवार, कल्लू राठौर, दीपेंद्र जाट, रामेश्वर गोयल, आरक्षक रवि तिवारी एवं साइबर सेल इंदौर ग्रामीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार दो बड़ी वारदातों के बीच बेटमा पुलिस की बड़ी कामयाबी बेटमा क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई लगातार हत्याओं से जनता में भय और आक्रोश का माहौल था। ऐसे में इस अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। लेकिन बेटमा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।

रिपोर्टर : राहुल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.