बेटमा में पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव

इंदौर - बेटमा इंदौर ग्रामीण जिला अंतर्गत आने वाले थाना बेटमा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंवरगढ़ और बजरंगपुरा ग्राम के बीच स्थित एक पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और अत्यंत जीर्ण-शीर्ण (डीकंपोज्ड) अवस्था में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। थाना बेटमा पुलिस के मुताबिक, मृतका की अनुमानित आयु करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। शव काफी पुराना होने और सड़ने के कारण चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, जिससे मृतका की तत्काल शिनाख्त करना बेटमा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाल रही है।

शरीर पर मिले विशिष्ट टैटू बन सकते हैं पहचान का जरिया महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसके शरीर पर मौजूद कुछ बेहद खास और विशिष्ट निशानों (शारीरिक लक्षणों) की जानकारी और तस्वीरें को सार्वजनिक की हैं: महिला के हाथ पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दुर्गा गुदा हुआ है। और हाथ पर नाम के साथ ही ओम का धार्मिक निशान भी बना हुआ है। व दिल का निशान इसके अतिरिक्त, शरीर पर एक दिल का टैटू भी मिला है, जिसके अंदर अंग्रेजी का D अक्षर गुदा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इन विशिष्ट टैटू के निशानों को देखकर मृतका के परिजन या उसे जानने वाले लोग उसकी पहचान कर सकते हैं। इस मामले में बेटमा थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 59/2026, धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने जनता से अपील की है 
यदि किसी भी नागरिक, सामाजिक संगठन या अन्य पुलिस थाने के पास इस हुलिये या इन निशानों वाली महिला की गुमशुदगी को लेकर कोई भी इनपुट या जानकारी हो, तो वे तत्काल बेटमा पुलिस को सूचित करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी इस अज्ञात महिला को पहचान दिलाने और मामले की तह तक पहुंचने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

रिपोर्टर - राहुल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.