जनगणना संबंधी कार्यों की समीक्षा हेतु बुलाई गई बैठक
इगलास : तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के नेतृत्व में तहसील सभा कक्ष पर तहसील क्षेत्र में वर्ष 2027 के अंतर्गत जनगणना संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु तहसील ग्रामीण चार्ज के प्रगणकों की बैठक बुलाई गई। जिसमें मेहनत और जिम्मेदारी से कार्य को पूरा किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बतादें कि इगलास तहसील मुख्यालय सभागार पर वर्ष 2027 के अंतर्गत जनगणना संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु इगलास ग्रामीण क्षेत्र पर तैनात प्रगणकों की आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने सभी उपस्थित प्रगणकों को निर्देशित किया है कि वह अपनी पूरी मेहनत व जिम्मेदारी के साथ कार्य को जल्द पूरा करें।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.