भारत में X और Instagram अचानक डाउन: यूजर्स को हुई परेशानियाँ
गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) अचानक शाम 4 बजे ठप हो गया। डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक यूजर्स को वेबसाइट में परेशानी हुई। लगभग 64% यूजर्स ने वेबसाइट समस्या की रिपोर्ट की, 23% ने एप में दिक्कत बताई, और 13% लोग लॉगइन/लॉगआउट में समस्या का सामना कर रहे थे। सबसे ज्यादा शिकायतें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरू और चेन्नई से आईं। यूजर्स पेज रिफ्रेश करने पर "Something went wrong. Try reloading" का मैसेज देख रहे थे।
इसी दिन सुबह, इंस्टाग्राम भी थोड़ी देर के लिए डाउन रहा। विशेष रूप से वे लोग प्रभावित हुए जो ब्राउजर या कंप्यूटर से प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल कर रहे थे। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह 7 बजे तक करीब 10,000 यूजर्स ने समस्या रिपोर्ट की। हालांकि, मेटा ने अभी तक इस आउटेज के कारण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम की समस्या वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर दिखी, लेकिन ब्राउजर पर साइट पूरी तरह काम नहीं कर रही थी। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लॉगइन एरर और फीड में दिख रहे "सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग" संदेश की जानकारी दी।


No Previous Comments found.