इंस्टाग्राम रील बनाते समय महिला की मौत, मजाक हुआ जानलेवा
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय मोहिनी, जिन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाना बहुत पसंद था, इंस्टाग्राम वीडियो बनाते समय हादसे का शिकार हो गईं।
जानकारी के अनुसार, मोहिनी अपने कमरे में फांसी लगाने का सीन रील में कर रही थीं। उन्होंने छत के हुक पर रस्सी बांधी और स्टूल पर खड़ी होकर एक्टिंग शुरू की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और स्टूल से गिरते ही फंदा सच में उनकी गर्दन पर कस गया। कुछ ही सेकंड में मोहिनी की मौत हो गई।
घटना का पता उनकी 4 साल की बेटी के कमरे में आने और जोर से रोने पर चला। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे रील बनाते समय हुई दुर्घटना बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोशल मीडिया की लोकप्रियता के पीछे बढ़ती खतरनाक लालच की चेतावनी भी है।


No Previous Comments found.