इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा विस्फोट, 31 की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद के बाहर हुए धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। यह घटना तरलाई इलाके स्थित इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा में हुई, जहां नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इस्लामाबाद में हुए ब्लास्ट के बाद घायलों के परिजन इधर-उधर भागते नजर आए.(Photo-AFP)

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस विस्फोट में अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद इस्लामाबाद में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई। पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.