मिशन शक्ति 5.0' के तहत वैदपुरा पुलिस ने महिलाओं को किया सशक्त, सुरक्षा और योजनाओं की दी जानकारी

इटावा : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत आज जनपद इटावा के थाना वैदपुरा पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित महिला मिशन शक्ति टीम ने थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कस्बा वैदपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

साथ ही डोर-टू-डोर जनसंपर्क और पंपलेट का वितरण किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद किया। टीम द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें सुरक्षा के उपाय और सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का विवरण दिया गया था।
सुरक्षा और स्वास्थ्य: 'स्वस्थ रहना ही असली सुरक्षा'
पुलिस टीम ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना उनकी सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
"स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है। सजग नारी ही सुरक्षित समाज की नींव है।"

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.