डीएम और एसएसपी ने हजारी सरसई नावर महादेव मंदिर का किया औचक निरीक्षण
इटावा : महाशिवरात्रि के पावन पर्व को भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना ऊसराहार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री हजारी महादेव मंदिर, सरसई नावर का स्थलीय निरीक्षण किया।आगामी त्यौहार के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरन ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और कतार व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। माहौल को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने कहा है कि हमारी पहली प्राथमिकता है श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महाशिवरात्रि का पर्व जनपद में हर्षोल्लास और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो ।इस अवसर पर जिलाधिकारी और एसएसपी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.