एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिए कड़े निर्देश
इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से होने वाली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। एसएसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की और उन्हें निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और न्यायोचित ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना इटावा पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में आए लोगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.