थाना चौबिया पुलिस द्वारा ग्राम बरसेडा में जागरूकता अभियान,महिलाओं को सुरक्षा व साइबर बचाव की दी अहम जानकारी

इटावा : माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरसेडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
▪️ 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
▪️ 102/108 – स्वास्थ्य सेवा
▪️ 1090 – वूमेन पावर लाइन
▪️ 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
▪️ 181 – महिला हेल्पलाइन
▪️ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
▪️ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता:
पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा—
किसी अंजान व्यक्ति से OTP साझा न करें
संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें
जागरूकता पम्पलेट का वितरण:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इटावा पुलिस का संकल्प:
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं जनजागरूकता के लिए इटावा पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.