तहसील दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं

इटावा : दिनांक 04 अप्रैल 2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के मौके पर प्रशासन और पुलिस की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
इस दौरान अधिकारियों ने हर शिकायत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम व एसएसपी ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसील दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.