इटावा पुलिस का 'ऑपरेशन नथिंग': वो खोया हुआ फोन, वो खाकी का जुनून और 'चमत्कार' की वो तारीख

इटावा : क्या आप सोच सकते हैं कि रास्ते में गिरा हुआ मोबाइल फोन, महीनों बाद अचानक आपकी जेब में वापस लौट आए? जी हां, यह कोई  कहानी नहीं, बल्कि बिल्कुल सच है! जब औरैया के रहने वाले वेद प्रकाश अग्रवाल का कीमती 'Nothing' कंपनी का मोबाइल रास्ते में कहीं गायब हुआ था, तो शायद उन्होंने भी उम्मीद छोड़ दी होगी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि खाकी वर्दी' उनके इस खोए हुए मोबाईल को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर रही हैं!

थाना चकरनगर पुलिस की इस जांबाज टीम ने जैसे ही इस केस को हाथ में लिया, मुकाबला सीधे वक्त और तकनीक से था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़क निर्देशन में पुलिस ने हार नहीं मानी। हाईटेक CEIR PORTAL को हथियार बनाया गया और फिर शुरू हुआ एक ऐसा थ्रिलर, जहां हर दिन 'ट्रेसेबिलिटी रिपोर्ट' की कड़ियों को जोड़ा जा रहा था। मानों पुलिस की नजरें चील की तरह उस गुमशुदा सिग्नल पर टिकी थीं।
और फिर आया आज का वो ऐतिहासिक दिन, 27 मई 2026! महीनों के अथक परिश्रम, जबरदस्त सस्पेंस और खाकी के कभी न टूटने वाले हौसले ने आखिरकार उस गुमनाम मोबाइल को खोज निकाला। जब थाना प्रभारी श्री बलराम मिश्रा, जांबाज सिपाही आजाद सिंह और महिला कांस्टेबल किरन चौधरी की टीम ने वेद प्रकाश के हाथों में उनका वो खोया हुआ फोन वापस सौंपा, तो मानों वहां मौजूद हर शख्स की आंखें में खुशी और आश्चर्य का सैलाब उमड़ा, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। पुलिस के इस अविश्वसनीय और दिल जीत लेने वाले कारनामे को देखकर पूरे इलाके में इटावा पुलिस की 'भूरि-भूरि' प्रशंसा हो रही है और हर कोई कह रहा है—वाह! ये हैं हमारे #AngelsInKhaki!
एक जरूरी सलाह अगर आपका फोन भी कभी ऐसे ही गायब हो जाए, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है! तुरंत अपने नजदीकी थाने या  साइबर हेल्पलाइन 1930 पर घंटी बजाएं या CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए, क्योंकि इटावा पुलिस हर पल आपके साथ साए की तरह खड़ी है!

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.