वैदपुरा पुलिस का संकल्प: बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को बनाया प्राथमिकता,थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने महिलाओं में भरा आत्मविश्वास

इटावा : इटावा के वैदपुरा थाना अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, अधियापुर में आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम ने सुरक्षा की एक नई कहानी लिखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी वैदपुरा श्री हाकिम सिंह मुख्य सूत्रधार रहे। थाना प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में मिशन शक्ति की टीम ने जन-जन तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाया। मिशन शक्ति की टीम के सदस्य माधुरी शर्मा और विपिन कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।मिशन शक्ति' टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान टीम के सदस्य माधुरी शर्मा और विपिन कुमार ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और स्वास्थ्य सेवाओं 102/108 को 'सुरक्षा कवच' बताते हुए इनकी उपयोगिता विस्तार से समझाई। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे निडर होकर आगे बढ़ें, क्योंकि वैदपुरा पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैद है।

साइबर सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए 'मिशन शक्ति' टीम ने उपस्थित लोगों को सचेत किया कि अनजान लिंक पर क्लिक करना या ओटीपी साझा करना, हमारी जमा-पूंजी के लिए घातक हो सकता है। टीम ने साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए डिजिटल सतर्कता बरतने की सलाह दी।
 'मिशन शक्ति' टीम  ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए, तो वहां मौजूद हर चेहरे पर स्वावलंबन का आत्मविश्वास नजर आया। वैदपुरा पुलिस की इस सार्थक पहल ने यह साबित कर दिया है कि इटावा पुलिस समाज के हर वर्ग के साथ एक आत्मीय रिश्ता कायम कर उन्हें सशक्त बना रही है। नारी सुरक्षा और सम्मान का यह अभियान वैदपुरा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.