गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में हुए विविध आयोजन

इटावा : पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को रेखांकित करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना से हुआ। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देकर उसे ज्ञान, संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को याद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रभाकर तिवारी, गौरव वर्मा, कविता दुबे, नीलम पाल, रीतेश अग्रवाल, संजीव कुमार, महाराज सिंह, विश्वबंधु चौधरी, एकता तिवारी, शिखा राय, अभिषेक त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.