सहकारी कृषक सेवा केन्द्र, वैदपुरा-सैफई (इटावा) में सहकारिता की मिसाल: सचिव विनोद की शानदार कार्यशैली से अन्नदाताओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान
इटवाह - सहकारी कृषक सेवा केन्द्र, वैदपुरा-सैफई (इटावा) पर इन दिनों व्यवस्था की एक बेहद सुखद और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिल रही है, जहाँ किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। केंद्र पर सभी अन्नदाता पूरी तरह संतुष्ट और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
यहाँ के सचिव विनोद और वितरण केंद्र में सहयोगी कल्लू द्वारा खाद वितरण का तरीका इतना बेहतरीन और पारदर्शी है कि हर आने वाले किसान भाई को बिना किसी परेशानी के आसानी से खाद मिल रही है। सचिव विनोद और कल्लू की इस कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और सुचारू टीम वर्क के चलते सभी किसानों को प्रति हेक्टेयर (पर हेक्टेयर) के हिसाब से तय मात्रा में सुगमतापूर्वक खाद का वितरण किया जा रहा है। अपनी इस अनुकरणीय कार्यशैली से इन दोनों ने मिलकर न केवल किसानों का दिल जीत लिया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और जिम्मेदारी से काम किया जाए तो व्यवस्था कितनी सहज हो सकती है। खाद लेकर हंसते-मुस्कुराते घर लौट रहे किसान भाईयों की जुबान पर आज सिर्फ और सिर्फ सचिव विनोद और उनके सहयोगी कल्लू की शानदार व्यवस्था और उनकी नेकनीयती की ही चर्चा है!
रिपोर्टर - देवेन्द्र

No Previous Comments found.