इटावा में ओवरलोड वाहनों पर चला पुलिस का चाबुक, चकरनगर में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

इटावा - में सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना चकरनगर पुलिस ने रात के वक्त बॉर्डर चेकिंग और गश्त के दौरान दो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया है। 16 और 17 सितंबर की रात सहसों की तरफ से आ रहे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर जब पुलिस ने जांच की, तो वे क्षमता से अधिक ओवरलोड मिले और चालक गाड़ी से जुड़े जरूरी कागजात भी नहीं दिखा सके। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(1) ओवरलोड और 207 के तहत दोनों वाहनों को सीज कर थाना चकरनगर में दाखिल कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत, उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह, कांस्टेबल शिवम त्रिपाठी और चालक हेड कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

रिपोर्टर - देवेन्द्र 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.