खाकी का असली रक्षा कवच! वैदपुरा थाना पुलिस की ‘मिशन शक्ति’ ने फूंका सुरक्षा का ऐसा शंखनाद, थर-थर कांप उठे अपराधी और साइबर ठग!
इटावा - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इस वक्त महिला सुरक्षा का एक ऐसा ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला अध्याय लिखा जा रहा है, जिसकी गूंज हर तरफ है। वैदपुरा थाना प्रभारी हाकिम सिंह के नेतृत्व में जब तेजतर्रार मिशन शक्ति पुलिस टीम क्षेत्र में उतरी, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। यह कोई आम पुलिसिया दौरा नहीं था, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की वो फौलादी हुंकार थी जिसने माताओं और बहनों के दिलों में असीम विश्वास और शोहदों के दिलों में खौफ भर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सख्त निर्देशों और मुख्यमंत्री के विजन को जमीन पर उतारते हुए थाना प्रभारी हाकिम सिंह और उनकी वैदपुरा पुलिस ने आज साबित कर दिया कि खाकी अब केवल कानून का पहरेदार नहीं, बल्कि हर बेटी और मां की सबसे मजबूत ढाल है। जब पुलिस टीम ने महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों और ब्रह्मास्त्र जैसे हेल्पलाइन नंबरों की ताकत समझाई, तो पूरा माहौल भावुक और ऊर्जावान हो गया। पुलिस ने हर बहन को वो जीवनरक्षक और ताकतवर नंबर सौंपे जो संकट के हर पल में उनके साथ खड़े हैं—चाहे वह मनचलों की हेकड़ी निकालने वाली 1090 (वूमेन पावर लाइन) हो, जीवन बचाने वाली 102 और 108, बच्चों की रक्षक 1098, महिलाओं की सच्ची साथी 181, सरकार तक सीधे फरियाद पहुंचाने वाली 1076, या फिर डिजिटल ठगों की नींद उड़ाने वाला साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930।
आज के इस ऑनलाइन युग में जहाँ साइबर ठग हर तरफ जाल बिछाए बैठे हैं, वैदपुरा पुलिस ने आम जनता को डिजिटल सुरक्षा का ऐसा अचूक पाठ पढ़ाया कि कोई शातिर अपराधी अब किसी मासूम को ठग नहीं पाएगा। पुलिस ने दो टूक समझाया कि अनजान लिंक और ओटीपी के झांसे में बिल्कुल न आएं, क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। जब थाना प्रभारी हाकिम सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने खुद आगे बढ़कर महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट बांटे और यह भरोसा दिलाया कि "डरो मत, वैदपुरा पुलिस हर पल तुम्हारे साथ है," तो वहां मौजूद हर शख्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वैदपुरा पुलिस का यह मिशन आज हर तरफ उम्मीद की एक नई किरण बनकर चमक रहा है!
रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.