साइकिल का पंचर जुड़वाने निकला 16 साल का माधव अचानक गायब चौबिया पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन
इटावा - के थाना चौबिया क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिर्फ साइकिल का पंचर जुड़वाने घर से निकला 16 वर्षीय किशोर माधव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार की सांसें अटक गईं और घर में कोहराम मच गया, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद माधव का दूर-दूर तक कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों के हाथ-पांव फूल चुके थे और हर तरफ अनहोनी की आशंका से मातम और बेचैनी का माहौल छा गया था। जैसे ही मामले की भनक थाना चौबिया पुलिस को लगी, खाकी ने अपनी सुपरफास्ट रफ्तार दिखाते हुए बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाल लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशों और 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस टीमों को मैदान में उतार दिया। पुलिस ने युद्ध स्तर पर संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं और हर संभव एंगल से तलाश तेज कर दी।
महज 24 घंटे का वह तनावपूर्ण और रोमांचक वक्त बीता था कि चौबिया पुलिस ने अपनी गजब की मुस्तैदी से लापता माधव को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस की इस ताबड़तोड़ और शानदार कार्रवाई से जैसे ही माधव के सुरक्षित मिलने की खबर उसके घर पहुँची, मायूसी और आंसुओं में डूबे परिवार की दुनिया ही बदल गई। एक पल पहले तक रो-बिलख रहे परिजनों के घर में अचानक खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा और राहत की ऐसी सांस ली कि सबकी आंखें छलक आईं। खाकी की इस करिश्माई और त्वरित पुलिसिंग ने साबित कर दिया कि जब पुलिस मुस्तैद हो, तो हर मुसीबत को चुटकियों में हराया जा सकता है। गदगद परिजनों ने थाना चौबिया पुलिस टीम का दिल से आभार जताया और उनकी इस दरियादिली और तत्परता की हर कोई तारीफ कर रहा है।
रिपोर्टर - विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.