तीन जिलों में मुकदमों वाला वारंटी ‘मुर्गा’ उर्फ राइडर गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
इटावा : पुलिस की गिरफ्त से बचकर लगातार फरारी काट रहे वारंटी अभियुक्त अभिषेक उर्फ मुर्गा उर्फ राइडर को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को चौकी पूठन क्षेत्र के हरदासपुरा मोड़ स्थित पुलिया के पास से दबोचा। करीब 20 वर्षीय अभियुक्त नया नगला, थाना जसवंतनगर का निवासी है। उसके खिलाफ इटावा के अलावा मैनपुरी और औरैया में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और तलाश कर रही थी। इसी दौरान मिली आपराधिक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्ष 2024 में थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ इटावा के थाना सिविल लाइन और इकदिल के अलावा मैनपुरी के करहल तथा औरैया के अजीतमल थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ओंकार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव और कांस्टेबल गुड्डू शामिल रहे।।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.