जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा : फरियादियों की समस्याओं का समाधान और उन्हें न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एसएसपी ने शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की तथा प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी समस्या के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.