कुंडेश्वर धाम (कुंडम )में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
कुंडम : थाना क्षेत्र के हरदुली लमनहा नाला के पास गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदुली निवासी 40 वर्षीय दीपक सिंह और ग्राम भैंसवाही निवासी 25 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक यादव अपने परिचित दीपक सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। हरदुली लमनहा नाला के पास पहुंचने पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में दोनों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: सचिन झारिया
No Previous Comments found.