कुंडेश्वर धाम–कुंडम मेन रोड की बदहाल स्थिति, राहगीरों और छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानी
कुंडम : कुंडेश्वर धाम से कुंडम मुख्य मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। तहसील कार्यालय से लेकर विद्युत विभाग कार्यालय तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाने से आवागमन और भीाएं, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और भारी वाहन गुजरते हैं। गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना कठिन हो जाता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और भारी वाहन गुजरते हैं। गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच, संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किए गए तो बरसात के दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
रिपोर्टर : सचिन झरिया
No Previous Comments found.