बदुआ पंचायत की ग्राम करनपुरा आमा टोला में 8 दिनों से बिजली नहीं

जबलपुर : बदुआ पंचायत की ग्राम करनपुरा आमा टोला में 8 दिनों से बिजली नहीं, ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, कुंडेश्वर धाम कुंडम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बदुआ के ग्राम करनपुरा आमा टोला में 8 दिनों से बिजली का ट्रांसफॉर्मर जला एवं खराब पड़ा है जिससे पूरे ग्राम में अंधेरा छाया है कई बार ग्राम पंचायत बदुआ सरपंच सचिव को बताया गया और कुंडम विद्युत विभाग में भी 13 तारीख को शिकायत की गई मगर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है इस बारिश में अंधेरे में रह रहे हैं हम ग्रामीण जन,ग्राम की अमिता मरावी ने बताया सोमवार 10 तारीख से बिजली नहीं है ट्रांसफार्मर जल गया है 13 तारीख को हमने शिकायत की 1912 में जिसकी शिकायत 43 6711 है पर कोई कार्यवाही नहीं हुई सरपंच को बताया उन्होंने कोई सहायता नहीं की, *संतोषी विश्वकर्मा ने बताया बिजली नहीं थी 15 अगस्त को बच्चे मायूस थे गांव की प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण किया बिजली न होने से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ बच्चे तिरंगा लिए खड़े रहे,बबलू बडकडे ने सरपंच भी साथ नहीं दे रहा है 8 दिनों से बिजली नहीं है बारिश के समय लाइट ना रहने के कारण रोजमर्रा के कार्य रूके पड़े हैं शिकायत करने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ है,पूजा मरावी ने बताया बिजली है ना रोड है हमें अब लगता है जब सारी सुविधाएं से हम वंचित हैं तो हमें मतदान भी नहीं करना चाहिए।

रिपोर्टर : सचिन झरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.