कुण्डम में 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग
कुण्डम - तहसील एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जिसमें लगभग 200 ग्राम, करीब 2 लाख की आबादी एवं लगभग 1 लाख मतदाता शामिल हैं। इतने बड़े क्षेत्र के लिए वर्तमान में लगभग 30–40 वर्ष पुराना मात्र 20 बिस्तरीय अस्पताल उपलब्ध है। अस्पताल में सामान्य उपचार, सर्दी-जुकाम, बुखार की दवाइयां एवं प्रसव जैसी सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं ही उपलब्ध हो पाती हैं। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर करना पड़ता है। वर्तमान अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है, ऑपरेशन की समुचित व्यवस्था नहीं है और गंभीर बीमारियों का उपचार भी स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाता। इसके कारण गरीब एवं आदिवासी परिवारों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
ज्ञापन में बताया गया कि जानकारी के अनुसार शासन द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व कुण्डम में 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के निर्माण हेतु ₹10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद आज दिनांक तक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है और स्वीकृत राशि के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग ने मांग की है कि 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि कुण्डम ब्लॉक के सैकड़ों ग्रामों के गरीब एवं आदिवासी परिवारों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें तथा गंभीर मरीजों को जबलपुर रेफर करने की समस्या कम हो। उपास्थित रहे लोटन मार्को जिला उपाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद मंडलम अध्यक्ष मनसुख परस्ते जी अनूप परस्ते ts Marko ji आशीष साहू शुभम साहू अभिषेक बर्मन महंती बाई हरी सिंह पुशाम आदि आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग दीपेन्द्र मरकाम।
रिपोर्टर - सचिन झरिया

No Previous Comments found.