कुंडेश्वर धाम कुंडम में सड़क पर कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर
कुंडेश्वर धाम कुंडम : की ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवास रोड पर जगह-जगह कचरा डाला हुआ नजर आ रहा है। सड़क किनारे पड़े कचरे से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर पंचायत की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर सड़क पर कचरा डालने वालों पर कार्रवाई कब होगी और सफाई व्यवस्था कब सुधरेगी? अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।
रिपोर्टर : सचिन झारिया

No Previous Comments found.