कुंडेश्वर विधायक श्री संतोष बरकडे जी ने हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारंभ किया।

कुंडेश्वर - जनपद के अंतर्गत विकासखंड कुंडम के ग्राम छपरा स्थित सांदीपनि विद्यालय में विद्यार्थियों के सुगम आवागमन हेतु 8 नवीन बसों का विधिवत पूजन-अर्चन कर सिहोरा कुंडेश्वर विधायक श्री संतोष बरकडे जी ने हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारंभ किया।

यह पहल विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुंडेश्वर राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष बघराजी विनोद मार्को,S D M प्रदीप कौरव, प्राचार्य डाक्टर रागनी डेनियल, राधे श्याम साहू, रमेश साहू, बी आर सी सुरेंद्र जैन, सुरेंद्र झारिया शिक्षक, संजय यादव, सरपंच लखन मार्को, अमर सिंह आरमो, ओमकार सिंह एवं सभी विद्यालय के शिक्षक, छात्र, छात्रा, गण्यमान्य नागरिक बंधुओं की उपस्थिति रही। 

रिपोर्टर - सचिन झरिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.