कुंडम में सनसनीखेज वारदात, 25 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
कुंडेश्वर धाम कुंडम - कुंडम तालाब किनारे कलारी के आगे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम हल्का बोदा निवासी लखन सिंह के 25 वर्षीय बेटे अक्कू उर्फ आकाश पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद 112 एवं 108 की मदद से पुलिस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लखन सिंह ने बताया कि उनका बेटा आज ही कुंडम आया था और कॉलेज में पढ़ाई करता था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कुंडम पुलिस मौके से जुड़े मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 25 वर्षीय युवक की जान लेने वाले आरोपी कौन हैं? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्टर - सचिन झारिया

No Previous Comments found.