भोकादेवरी गांव में अमित स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से दहशत, मकानों में आईं दरारें

कुंडेश्वर धाम कुंडम : कुंडम तहसील के ग्राम भोकादेवरी में संचालित अमित स्टोन क्रेशर में होने वाली ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि आज सुबह और रात के समय हुई ब्लास्टिंग से पूरे गांव में भूकंप जैसी कंपन महसूस हुई। इसके चलते कई मकानों में दरारें आने की शिकायत सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान तेज कंपन से मकानों को नुकसान पहुंच रहा है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, प्रभावित मकानों का मौका निरीक्षण किया जाए और नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा दिलाया जाए।

साथ ही ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच होने तक ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अमित स्टोन क्रेशर को बंद कराने की कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की सुरक्षा और उनके मकानों को हुए नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या शासन-प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा?

रिपोर्टर : सचिन झारिया
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.