नशाखोरी, अवैध गतिविधियों व मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई

जगदलपुर : थाना कोतवाली बोधघाट क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर की सघन कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार थाना कोतवाली बोधघाट, जिला जगदलपुर क्षेत्र में टीम ब्लैक पैंथर द्वारा आउटर कॉलोनियों में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत
08 मोटरसाइकिलों पर सवार 16 जवानों की विशेष टीम गठित की गई,
जिनके द्वारा आउटर कॉलोनियों के साथ-साथ स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की गहन जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान
स्कूल–कॉलेज के मैदानों, गलियों एवं चौराहों पर शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक एवं अवैध स्थानों पर शराब एवं गांजा का सेवन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों की जांच कर संबंधित वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
पुलिस आम नागरिकों से अपील  करती है कि
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
 
रिपोर्टर : सैयद गौस

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.