नन्हे रोजेदारों और हज यात्रियों का हुआ भव्य सम्मान:

जगदलपुर -  बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में 'नन्हे रोजेदार 2026' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में जहाँ नन्हे बच्चों को उनके पहले रोजों के लिए प्रोत्साहित किया गया, वहीं इस वर्ष हज की मुकद्दस यात्रा पर जाने वाले जायरीन का भी शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया गया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति और उत्साहवर्धन समारोह में 'मेहमान-ए-खास' के रूप में समाज के विभिन्न वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: मोहम्मद सिराज (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन) हाजी कासिम साहब (सदर, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, दंतेवाड़ा) हाजी जहीरूद्दीन साहब (सदर, एडहॉक अंजुमन इस्लामिया कमेटी, जगदलपुर) हाजी जहीरूद्दीन साहब (सदर, एडहॉक अंजुमन इस्लामिया कमेटी, जगदलपुर)

हाजी असलम मंसूरी (कोंडागांव) मोहम्मद अजीज (जिला अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बस्तर) इन सभी अतिथियों ने हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश की और बच्चों के जज्बे की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मान और दुआओं का दौर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हज पर जाने वाले जायरीन से विशेष रूप से अपील की गई कि वे मुकद्दस सरजमीं पर देश में अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ करें। वहीं, नन्हे रोजेदारों को उनकी इबादत और हौसले के लिए प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सराहनीय प्रबंधन और योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप से महफूजा हुसैन, अमान शाह, फजलुद्दीन शरीफ, शाहरुख खान, कय्यूम भाई और मंसूर रज़ा की कड़ी मेहनत और सुव्यवस्थित प्रबंधन की उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य समारोह के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक व नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करना है। साथ ही, समाज के बुजुर्गों और हज यात्रियों को सम्मान देकर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।

रिपोर्टर - विवेक सोनवानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.