विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जगदलपुर - विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय में स्व० बालीराम कश्यप मेमोरियल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,डिमरापाल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 241 बस्तरिया बटालियन के अधिकारी,अधिनस्थ अधिकारी व जवानों अर्थात् कुल 24 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी स्वेच्छा से रक्तदान के लिए भाग लिया। इस अवसर पर संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 241 बस्तरिया बटालियन ने रक्तदान करने वाले सभी जवानों की सराहना करते हुए अपने संबोधन के दौरान बताया कि रक्तदान एक महान सेवा है जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्मिकों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस विश्व रक्तदान दिवस पर अधिकारीयों,अधिनस्थ अधिकारीयों एवं जवानो ने जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान करने की शपथ भी ली गई।
इस कार्यक्रम में संजय कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी बटालियन के साथ प्रमोद कुमार मीणा,उप कमाण्डेन्ट एवं 241 बस्तरिया बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी,जवान एवं स्व० बालीराम कष्यप मेमोरियल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,डिमरापाल के चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम मौजूद रहे।
रिपोर्टर - सैयद गौस
No Previous Comments found.