बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 लाख से अधिक का अवैध गांजा जब्त स्कूटी से तस्करी कर रहा
जगदलपुर - बस्तर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी से गांजे का अवैध परिवहन कर रहे एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 14.144 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹7,07,200 आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर अड़ावाल फाटक के पास नाकेबंदी
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी (क्रमांक CG 17 KX 3018) में ओडिशा से नानगुर होते हुए सफेद बोरी में गांजा भरकर जगदलपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अड़ावाल रेलवे फाटक के पास एमसीपी (वाहन चेकिंग) कार्रवाई शुरू की। संदेही वाहन को रोककर तलाशी लेने पर बोरी के भीतर से 14.144 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
जप्त संपत्ति का विवरणअवैध मादक पदार्थ गांजा: 14.144 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹7,07,200)
वाहन: एक नीले रंग की स्कूटी क्रमांक CG 17 KX 3018 मोबाइल: एक वीवो (Vivo) टचस्क्रीन स्मार्टफोन नगदी: ₹500 कुल जप्त मशरूका: ₹7,42,200/- गिरफ्तार आरोपी नाम: लखमू नाग (उम्र 33 वर्ष) पिता का नाम: झितरू नाग निवासी: ग्राम कावापाल (नाका पारा), थाना नानगुर, जिला बस्तर (छ.ग.) गांजे के परिवहन और बिक्री के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बोधघाट में धारा 20(b)ii(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग व सुनील मनहर तथा आरक्षक बामन सेन, दीपक मिंज और परमानंद भोयर की सक्रिय भूमिका रही।
रिपोर्टर - विवेक सवामी
No Previous Comments found.