जेल से निकले आजम खान पकड़ेंगे अब किसका हाथ?

जेल से निकले आजम खान ---- पकड़ेंगे अब किसका हाथ?

कहते हैं न कि वक्त बड़ा बलवान होता है और ये हमने हाल के दिनों में देख भी लिया है कभी जिसकी देश के सबसे बड़े सूबे में तूती बोलती थी जो केवल एक नाम नहीं बल्कि एक स्तम्भ था जिस पर समाजवादी पार्टी की विचारधारा टिकी हुई थी अगर आज मुस्लिम वर्ग खुलकर समाजवादी पार्टी का साथ दे रहा है उसका कारण समाजवादी उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी में पुरोधा वरिष्ठ नेता हैं। जो बीते पांच बर्षो से समस्याओं से घिरे हुए हैं और बेटे साढ़े पांच बर्षो में लगभग 50 महीने से जेल में निरुद्ध रहे। उन्ही आजम खान के लिए आज का दिन नयी सुबह और सुकून लेकर आया है क्योंकि आज आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई हो गयी है।

Azam Khan release - 23 महीने बाद ...

आज आजम खान पूरे 23 महीने के बाद निकल कर आये हैं। उनके खिलाफ दायर 104 मुकदमों में ऐसे लगभग 12 में फैसला आ गया है फिलहाल उनको सम्मलित रूप से सभी मुकदमो में जमानत हाईकोर्ट के द्वारा दी जा चुकी है पर क्योंकि अभी भी दर्जनों मामलो में फैसला आना बाकी है तो लगता है कि आजम खान को फिर जेल में अपना समय बिताना होगा। आपको बता दें कि 26 फरवरी 2020 को आजम खान पहली बार रामपुर में गिरफ्तार हुए, जिसके बाद उन्हें 27 महीने बाद मई 2022 में आजम खान को जमानत पर रिहाई मिली. सवा साल जेल से बाहर रहने के बाद दोबारा दोबारा अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा होने के बाद 18 अक्टूबर 2023 को जेल जाना पड़ा. इस मामले में पहले जमानत पर तंजीम फातिमा और फिर अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिली और अब 23 महीने के बाद आजम खान बाहर निकले हैं। इस दौरान समय समय पर आजम खान के परिवार और समर्थकों द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आजम खान की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए।  सुनने में ये भी आ रहा है कि आजम खान जल्द ही बसपा का दामन थाम सकते हैं क्योंकि बसपा के बड़े मुस्लिम नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस में जाने के बाद बसपा लम्बे समय से एक बड़ा मुस्लिम चेहरा भी तलाश रही थी।  हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि आजम बसपा में जायँगे या नहीं या फिर ये एक ये कोरी अफवाह है। 

 

अब जेल से निकलने के बाद आजम खान का अगला कदम क्या होगा वो पुराना साथ ही निभाएंगे या फिर नई शुरुआत के साथ भाजपा और सपा के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे। पर सवाल अभी भी वहीं पर काबिज है कि आजम खान अभी कितने समय जेल से बाहर ही रहेंगे।  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.