आस्था और परंपरा की मिसाल पेश करता उदेणिया परिवार

जयपुर : बाबा रामदेव जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व उदेणिया परिवार ने प्रथम पूज्य रिद्धि-सिद्धि के दातार गजानंद महाराज को पहला निमंत्रण अर्पित किया। इसी क्रम में उदेणिया परिवार सहपरिवार जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

मंदिर परिसर के बाहर बाबा रामदेव मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा स्थापना को लेकर पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर बंसीलाल उदेणिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को रामायण पाठ,15 फरवरी को कलश यात्रा, दोपहर से भोजन प्रसादी,एवं शाम 6 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : विजय भवानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.