जयपुर बिजली व्यापार संघ चुनाव में दबाव और अनियमितताओं के आरोप, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल
जयपुर :जयपुर बिजली व्यापार संघ (रजि.)के वर्ष 2026–2029 के चुनाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संघ के चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए व्यापारियों की एक टीम ने चुनाव में अनियमितताओं और दबाव की आशंका जताई है।
चुनाव को लेकर रमेश खंडेलवाल (खंडेलवाल आरएनआर इलेक्ट्रिक्स), ब्रज मोहन सेनी (कृष्णा इलेक्ट्रिकल्स), सुधीर कुमार जैन (चौधरी एंटरप्राइजेज), आशुतोष गोयल (श्री महालक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स), योगेश कुमार (जयपुर इलेक्ट्रिकल्स), सुरेश चन्द्र अग्रवाल (बालाजी एंटरप्राइजेज), जितिन सेनी (जैन एंटरप्राइजेज), अतुल गुप्ता (जय महाकाल ट्रेडर्स), सुरजीत सिंह (जे.के. लाइट हाउस), जितेन्द्र मालपानी (कमल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन) एवं सुनील जैन गंगवाल (गंगवाल एंटरप्राइजेज) ने संयुक्त रूप से आपत्ति दर्ज कराई है।
व्यापारियों का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही तथा कुछ पदाधिकारी अपने निजी स्वार्थों के चलते लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि चुनाव संचालन में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संघ की साख और व्यापारियों का विश्वास दोनों को गहरा आघात पहुंचेगा। उन्होंने मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधान के अनुरूप संपन्न कराया जाए।
व्यापार संघ के सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि इन गंभीर आरोपों के बाद जयपुर बिजली व्यापार संघ प्रशासन क्या कदम उठाता है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित की जाती है।
रिपोर्टर : विजयभवानी


No Previous Comments found.