लवाण पुलिस का अंधा राज दिखाई नहीं देता मुख्य बाजार का यातायात
दोसा : दोसा जिले के उपखंड लवाण के मुख्य बाजार में अ -व्यवस्थित वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा है जिससे बाजार में ग्राहकों का आना बहुत कम हो गया है स्थानीय दुकानदारो के सामने रोजी-रोटी का संकट आ रहा है हमारे सी न्यूज़ भारत दौसा के जिला रिपोर्टर गणेश शर्मा ने जब बाजार का दौरा किया तो दो पहिया वाहन पार्किंग बाजार में अ -व्यवस्थित खड़ी हुई मिली लवाण के मुख्य बाजार में वाहन पार्किंग इतनी अ- व्यवस्थित थी कि पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा था स्थानीय व्यापारियों का करना है कि इस तरह की व्यवस्था ईद और गणगौर त्योहारों की वजह से नहीं है यह समस्या आम दिनों की है इस बारे में लवण थाना अधिकारी जगन्नाथ जी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर थाने द्वारा कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई हुई है लेकिन मौके पर कोई भी थाने का स्टाफ नहीं मिला तो थाना अधिकारी का कहना था कि स्टाफ कही इधर-उधर चला गया होगा। थाना अधिकारी हकीकत से भागते हुए अपने स्टाफ का बचाव करते नजर आए आगे देखते हैं की थाना अधिकारी बाजार की व्यवस्था सुधार पाते हैं या अ -व्यवस्था का खेल जारी रहेगा।
रिपोर्टर : गणेश शर्मा

No Previous Comments found.